Advertisement

गरियाबंद में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रैली व जनजागरूकता कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ

गरियाबंद में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रैली व जनजागरूकता कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ

गरियाबंद में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रैली एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

गरियाबंद, 22 अगस्त 2025। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग एवं शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्था के तत्वावधान में नशामुक्ति केंद्र गरियाबंद में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन हुआ।
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली नशामुक्ति केंद्र से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, तिरंगा चौक, तहसील कार्यालय और गांधी मैदान होते हुए पुनः नशामुक्ति केंद्र में समाप्त हुई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित जनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि पारिवारिक तनाव, सड़क दुर्घटनाएं और आर्थिक तंगी जैसी गंभीर समस्याओं का कारण भी बनता है। उन्होंने नशा पीड़ित लोगों को नशा मुक्ति केंद्र में उपचार कराने की सलाह दी।

जागरूकता कार्यक्रम में शिवम् कॉलेज, एटीएस कॉलेज और प्रेरणा नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी.पी. ठाकुर, नशा मुक्ति केंद्र के संचालक डॉ. मनोज साहू, प्राचार्य सत्येंद्र तिवारी, प्रबंधक श्रीमती खिलेश गायकवाड़ सहित समाज कल्याण विभाग व नशा मुक्ति केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47