Advertisement

पलामू: यातायात पुलिस की कार्रवाई, 17 बाइक चालकों पर ₹21,150 का जुर्माना

पलामू में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 बाइक चालकों पर ₹21,150 का जुर्माना

बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और ट्रिपल राइडिंग पर कार्रवाई, 11 बाइक जब्त कर भेजी गईं परिवहन कार्यालय

पलामू, 23 अगस्त 2025। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए पलामू यातायात पुलिस ने शनिवार को सदीक चौक टेंपो स्टैंड व कोयल पुल के पास वाहनों की जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस व एक मामले में ट्रिपल राइडिंग करते पाए गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

यातायात पुलिस ने मौके पर 11 दुपहिया वाहनों को जप्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षित रखा। बाद में इन्हें चालान की कार्रवाई हेतु जिला परिवहन कार्यालय पलामू भेजा गया।

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 17 दोपहिया मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई की गई और चालान के रूप में ₹21,150 का जुर्माना लगाया गया है।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें और आवश्यक कागजात साथ रखकर ही वाहन चलाएँ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57