CG – झोलाछाप डॉक्टर के लापरवाही की भेंट चढ़ी युवक की जिंदगी, मल द्वार में गलत तरीके से चीरा लगने से गई जान

गरियाबंद। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्रा में फर्जी डॉक्टरों की लापरवाही ने आदिवासी युवक की जिंदगी छीन ली। पाइल्स का इलाज करने के लिए दो झोलाछाप डॉक्टरों ने 30 हजार रुपए में सौदा किया था। लेकिन इलाज के दौरान युवक को अधमरा छोड़कर दोनों भाग गए। युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की मौत को लेकर आदिवासी समाज में भारी आक्रोश है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा ग्राम निवासी पुरुषोत्तम ध्रुव (40 वर्षीय) को बवासीर की शिकायत थी, जिसका इलाज कराने के लिए उसने ओडिसा सीमा में रहने वाले झोला छाप डॉक्टरों को संपर्क किया। बबलू टांडी और संजू राजपुत नाम के दो युवक पुरुषोत्तम के घर पहुंचे। उन्होंने इलाज के लिए 30 हजार में सौदा किया और फिर उपचार शुरू किया। तीन दिन तक चले उपचार के अंतिम दिन बीमार शख्स को अधमरा छोड़ झोला छाप भाग गए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने युवक के परिजनों को गुप्त रोग का हवाला देकर इलाज वाले कमरे में अंदर नहीं घुसने मना कर दिया। इसी बीच दोनों मौका देखकर इलाज के 10 हजार रुपए लिए बिना ही वहां से भाग गए। मृतक की बड़ी बेटी को आशंका हुई तो उसने कमरा खोला तो उसके पिता खून से लथपथ कराहते हुए दिखे। आनन फानन में गरियाबंद सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मल द्वार में गलत तरीके से चीरे लगाने के कारण खून बह चुका था, जिससे उसकी मौत हो चुकी थी।

आदिवासी समाज में आक्रोश

घटना के बाद आदिवासी समाज में आक्रोश है। समाज के प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। आदिवासी समाज ने इलाज के नाम पर हत्या करने वालों पर एफआईआर दर्ज और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की मुआवजा की मांग की है।

चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चौहान ने बताया कि गांव के झोलाछाप डॉक्टरों ने पाइल्स के इलाज के दौरान चीरा लगाया था। परिजनों के अनुसार, इसके बाद मरीज को अत्यधिक ब्लीडिंग और दर्द होने लगा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पेरिएनल क्षेत्र में चोट के निशान पाए गए हैं।

एडिशनल एसपी गरियाबंद जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर मर्ग कायम कर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।