Advertisement

हमें फर्जी केस मे जेल भेजा, नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को क्यों नहीं… कांग्रेस पर जमकर बरसे केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब AAP नेताओं पर फर्जी केस बनाकर जेल भेजा गया, तो गांधी परिवार को नेशनल हेराल्ड केस में क्यों नहीं? केजरीवाल ने साफ किया कि उनकी पार्टी किसी के साथ समझौता नहीं करेगी। उन्होंने यह बात AAP विधायकों और पार्षदों की बैठक में कही।

‘गंदा राजा विपक्ष को जेल में डालता है’

केजरीवाल ने इस बैठक में भाजपा और कांग्रेस दोनों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “जब गंदा राजा आता है, तो वह विपक्षियों को जेल में डालता है।” उन्होंने यह भी बताया कि लोग उनसे समझौता करने की सलाह देते हैं, लेकिन वह ऐसी राजनीति में यकीन नहीं करते। उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

‘2जी और कोयला घोटाला क्यों बंद हुआ?’

केजरीवाल ने 2014 के चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद 2जी और कोयला घोटाले जैसे बड़े मामले बंद हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग अब कहने लगे हैं कि कांग्रेस ने भाजपा से समझौता कर रखा है। उन्होंने कहा कि AAP सत्ता या परिवार के लिए समझौता नहीं करेगी, भले ही “सर कटवाना पड़े।”

अमेरिका पर टैरिफ बढ़ाने की मांग

अरविंद केजरीवाल ने अमेरिका की दादागिरी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की कि अगर अमेरिका ने भारतीय माल पर 50% टैरिफ लगाया है, तो भारत को भी अमेरिका पर 100% टैरिफ लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे देश के किसानों और व्यापारियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमेरिका के सामने झुककर टैरिफ हटा दिया, जिससे भारतीय किसान और व्यापारी बर्बाद हो रहे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57