Advertisement

Breaking : छात्रों के लिए बड़ी खबर, महाविद्यालयों में एडमिशन की डेट 5 सितंबर तक बढ़ी

रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि में वृद्धि कर दी गई है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है।

महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 5 सितंबर तक

गौरतलब है कि पूर्व में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025 निर्धारित की गई थी। सीट रिक्त रहने की स्थिति को देखते हुए प्रवेश की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि छात्रों की सुविधा के लिए अब बढ़ाकर 5 सितंबर कर दी गई है। इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समयसीमा तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। अब वे निर्धारित नई तिथि तक महाविद्यालयों में प्रवेश ले सकेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस निर्णय का स्वागत करते हुए छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने कहा कि इससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित होगा और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग के इस आदेश की प्रति सभी विश्वविद्यालयों, शासकीय महाविद्यालयों एवं संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57