Advertisement

PM मोदी ने जापान में देखी एडवांस बुलेट ट्रेन E10, PM इशिबा के साथ किया सफर

जापान में PM मोदी ने देखी एडवांस बुलेट ट्रेन E10, PM इशिबा के साथ किया सफर; भारतीय ड्राइवरों से भी मिले

टोक्यो/सेंडाई, 30 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान दौरे के दूसरे दिन मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे, जहां उन्होंने जापान की एडवांस बुलेट ट्रेन E10 का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भी मौजूद रहे।

दोनों नेताओं ने बुलेट ट्रेन में सफर किया और ट्रेन की तकनीकी खूबियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर उन भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से भी मुलाकात की, जिन्हें जापान का ईस्टर्न रेलवे विशेष ट्रेनिंग दे रहा है। ये प्रशिक्षित ड्राइवर भविष्य में भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेनों का संचालन करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सेंडाई पहुंचने पर स्थानीय लोगों और भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया। लोग हाथों में भारत और जापान के झंडे लेकर ‘जापान में आपका स्वागत है, मोदी-सैन!’ के नारे लगाते नजर आए।

इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में आयोजित 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों के बीच 150 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। जापानी प्रधानमंत्री इशिबा ने भारत में अगले 10 सालों में लगभग 6 लाख करोड़ रुपए निवेश करने की घोषणा की।

जापान दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी चीन जाएंगे, जहां वे दो दिन रुकेंगे। इस दौरान वे SCO समिट में शामिल होंगे और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तथा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57