जिले में वर्मी खाद बेचकर 1 करोड़ 34 लाख का आय अर्जित

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार गोधन न्याय योजना के तहत खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इससे किसानों के साथ-साथ गोठान समिति तथा स्व सहायता समूह की दीदियों की आत्मनिर्भरता सुनिश्चित हो रही है। बनाये गए वर्मी खाद को समिति के माध्यम से विक्रय कर राशि संबंधितों के खाते में जमा की जा रही है। जिले के सभी 154 गोठानो में कुल 14 हजार 56 क्विंटल वर्मी खाद का निर्माण किया गया है इसमे से 13 हजार 518 क्विंटल का विक्रय कर 1 करोड़ 34 लाख 38 हजार 330 रुपये का आय अर्जित किया गया है।  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 80 गोठानो में कुल 22 हजार 591 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया गया है जिसमे से 3 हजार 946 क्विंटल खाद का विक्रय कर 23 लाख 67 हजार 840 रुपये का आय अर्जित की जा चुकी है। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन के मंशानुसार जिले के गोठानो में अतिशेष गोबर से उच्च गुणवत्ता के सुपर कम्पोस्ट तैयार किया जा रहा है। सुपर कम्पोस्ट को सभी सहकारी समितियों में भंडारण किया जा रहा है जहां से किसान आसानी से खाद प्राप्त कर सकेंगे। सुपर कम्पोस्ट 6 रुपये प्रति किलो की दर से विक्रय किया जा रहा है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b