Advertisement

CG – कन्या आवासीय विद्यालय में छात्रा की मिली लाश, परिजनों ने लगाए ये आरोप, जमकर किया प्रदर्शन…..

बीजापुर। जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है। ग्राम नैमेड स्थित कन्या आवासीय विद्यालय में 9वीं कक्षा की छात्रा की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। घटना से आक्रोशित परीजनों ने जिला अस्पताल के सामने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि उन्हें शव देखने तक नहीं दिया गया। फिलहाल मौत की वजह अज्ञात है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईओ ने एसडीएम स्तर पर जांच करवाने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक, रात में सभी मेस में खाना के लेने के लिए पहुंची। इस दौरान छात्रा नजर नहीं आई तो सहपाठियोंं ने उसे ढूंढना शुरू किया। उन्होंने कपड़े सूखाने वाले कमरे में जाकर देखा तो वाहन मृतिका की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पिंकी कुरसम को जिला हॉस्पिटल बीजापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इधर घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा के परिजन जिला हॉस्पिटल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें शव को देखने तक नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन सच को छुपा रहा है। क्या असल में यह मामला आत्महत्या का है, या उनकी बेटी के साथ अनहोनी हुई है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस घटना की स्पष्टता से जांच की जाय और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

नैमेड थाना प्रभारी हरिनाथ रावत ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत का कारण अभी अज्ञात है, मृतिका की सहेलियों और स्टाफ से पूछताछ की जारी है। हर पहलू से जांच जारी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57