Advertisement

No Helmet-No Petrol: राजधानी में आज से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

रायपुर।  राजधानी रायपुर में आज से दो पहिया वाहनों को बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि, अगर कोई इस पर आपत्ति जताएगा या विवाद करता है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी। जिसकी शिकायत पंप वाले डायल 112 में कर सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दरअसल, हेलमेट नहीं लगाने की वजह से रायपुर में पिछले 7 महीने में 214 लोगों ने जान गंवाई है, जबकि 150 से ज्यादा को गंभीर चोटें आई है। वहीं सीट बेल्ट नहीं लगाने की वजह से 20 से ज्यादा लोगों की जान गई है। मालूम हो कि, पिछले महीने 1 अगस्त मध्य प्रदेश के दो बड़े शहरों भोपाल और इंदौर में ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम लागू हो गया है।

बता दें कि, यह फैसला सड़क पर बढ़ते हादसों के चलते लिया गया है, ताकि हादसों में होने वाली मौतों पर रोक लगाई जा सके। बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहनों को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं देने का नियम लागू हुआ। साथ ही उल्लंघन करने वाले खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57