Advertisement

सीएम साय ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, राहत बचाव कार्य के दिए निर्देश

बस्तर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर पहुंचे। यहां उन्होंंनेबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना और हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही दंतेवाड़ा के जिला कार्यालय में बाढ़, आपदा और राहत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस बैठक में दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिले के कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति की जानकारी साझा की।

सीएम साय ने कहा कि, बीते दिनों बस्तर संभाग में आई भीषण बाढ़ से जन-धन और अधोसंरचना की जो क्षति हुई है वह अपूरणीय है, लेकिन प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने त्वरित कार्रवाई कर राहत पहुँचाने का जो प्रयास किया है, वह सराहनीय है। कई वर्षों बाद बस्तर क्षेत्र में आई अतिवृष्टि से दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा और बीजापुर प्रभावित हुए हैं। विदेश यात्रा के दौरान भी मैंने लगातार स्थिति पर नजर रखी और प्रशासन को निर्देश दिए। लौटते ही सबसे पहले मैंने यहां आकर स्थलीय व हवाई सर्वेक्षण किया। संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन हर कदम पर जनता के साथ है और आवश्यक सहायता समय पर उपलब्ध कराई जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थिति सामान्य होने तक राहत और स्वास्थ्य शिविर लगातार जारी रहें, प्रभावित परिवारों को हर जरूरी मदद समय पर उपलब्ध कराई जाए और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता के साथ गाँव-गाँव तक पहुँचाया जाए। साथ ही जलजनित बीमारियों की रोकथाम और पेयजल के शुद्धीकरण पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा गया है। प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खड़ी है और हर संभव सहयोग सुनिश्चित कर रही है।

CG News: वहीं आज की इस बैठक में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप जी, टंकराम वर्मा जी, बस्तर सांसद महेश कश्यप जी, विधायक चैतराम अटामी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी जी सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57