Advertisement

पलामू में अवैध क्लिनिकों पर डीसी का एक्शन: कई क्लिनिक सील, जिलेभर में अभियान

अवैध क्लिनिकों पर सख्त कार्रवाई, डीसी के निर्देश पर जिलेभर में चला अभियान

पलामू, 01 सितंबर 2025। जिले में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने सख्ती दिखाते हुए पूरे जिले में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

डीसी ने अंचल अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्र में संचालित सभी अवैध क्लिनिकों की जांच कर उन्हें सील करें।

निर्देश के बाद सोमवार को कई अंचलों में कार्रवाई हुई। जांच के दौरान जिन क्लिनिकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे, उन्हें तुरंत सील कर दिया गया। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि हाल ही में कई अवैध क्लिनिकों में मरीजों की मौत के मामले सामने आए थे।

सोमवार को हुई बड़ी कार्रवाई – सबसे ज्यादा सदर अंचल में

✔ सदर अंचल – लूपिन डायग्नोस्टिक, जानकी मेमोरियल, वैष्णवी डायग्नोस्टिक, रांची ईएनटी न्यूरोकेयर, विद्यांचल हॉस्पिटल का ओपीडी और कृष्णा हॉस्पिटल की फार्मेसी सील।

✔ हरिहरगंज – रागिनी क्लिनिक सील, 5 हॉस्पिटल की जांच।

✔ विश्रामपुर – रानी क्लिनिक, शिवम क्लिनिक, खुशी क्लिनिक सील।

✔ नवाबज़ार – अंकिता क्लिनिक, ए.के. विश्वास क्लिनिक सील।

✔ उंटारी रोड – 3 क्लिनिक सील।

✔ पांडु और नौडीहा बाजार – 1-1 अवैध क्लिनिक सील।

अन्य अंचलों में भी यह अभियान जारी है।