Advertisement

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कार्यभार संभाला, पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कार्यभार संभाला

पर्यटन और संस्कृति क्षेत्र में तेजी से कार्य करने पर दिया जोर

अंबिकापुर, 04 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित कार्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया।

बधाई और शुभकामनाएँ

इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक अनुज शर्मा, संपत अग्रवाल, प्रबोध मिंज, श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष शशांक शर्मा, पवन साय सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पर्यटन और संस्कृति क्षेत्र पर फोकस

श्री अग्रवाल ने मंत्रालय के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में तेज़ी से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन और संस्कृति की असीम संभावनाएँ हैं।

पर्यटन स्थलों के विकास से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की मदद से राज्य में सड़क कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

श्री अग्रवाल ने नई सड़कों की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नीतिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

अधिकारीगण रहे उपस्थित

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव (धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व) सुब्रत साहू, संस्कृति विभाग के सचिव रोहित यादव, पर्यटन मंडल के जनरल मैनेजर वेदव्रत सिरमौर, माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव श्रीमती पुष्पा साहू सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47