Advertisement

गरियाबंद में तीन दिवसीय आदि कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

गरियाबंद में तीन दिवसीय आदि कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न। 35 ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित, अभियान की गतिविधियाँ ग्राम स्तर तक पहुँचाने की शपथ।

गरियाबंद, 04 सितंबर 2025: जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम 01 से 03 सितंबर तक आयोजित किया गया था।

समापन समारोह में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री नवीन भगत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभियान की सफलता में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स और ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभवों को अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करें और अभियान की गतिविधियाँ ग्राम स्तर तक पहुँचाएँ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

भगत ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं रह सकती, बल्कि नवाचार, पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ना होगा। इस अभियान के माध्यम से सभी विभाग मिलकर योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचा सकते हैं।

कार्यक्रम में जिले के 07 विभागों के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने सहभागिता की और 05 विकासखंडों के 35 ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया। समापन अवसर पर सभी जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को स्मृति चिन्ह और सभी ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अब प्रशिक्षित ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने विकासखंडों में जाकर अन्य सहयोगियों और साथियों को प्रशिक्षण देंगे, जिससे अभियान की गतिविधियाँ ग्राम स्तर तक प्रभावी रूप से पहुँचेंगी। प्रतिभागियों को शासन की योजनाओं और उनके फायदों को ग्राम स्तर पर अभियान की गतिविधियों तक शत प्रतिशत पहुँचाने की शपथ दिलाई गई।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM