Advertisement

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने 308 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद किया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने 308 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसे पिकअप में नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर राजस्थान ले जाया जा रहा था। गांजे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 54 लाख 14 हजार रुपए बताई गई है।

इसके साथ ही, पुलिस ने पिकअप वाहन समेत कुल 1 करोड़ 64 लाख 49 हजार 550 रुपए की संपत्ति जब्त की है। जबकि राजस्थान के दो आरोपी शिव कुमार प्रजापति (24) और उदय राम बलई (24) को गिरफ्तार किया गया है। मामला कोंटा थाना इलाके का है।

ओडिशा से राजस्थान ले जा रहे थे गांजा

एएसपी रोहित शाह ने बताया कि, 18 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन क्रमांक RJ-27-GE-6757 में ओडिशा के मलकानगिरी क्षेत्र से गांजा लेकर मोटू पुल होते हुए कोंटा के रास्ते राजस्थान ले जाया जा रहा है।

सूचना के बाद कोंटा पुलिस ने कोंटा-मोटू मुख्य मार्ग स्थित कृष्ण मंदिर चौक, वार्ड क्रमांक 5 डोंडरा के पास नाकेबंदी की। सुबह करीब 6:10 बजे संदिग्ध पिकअप को रोककर उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नमक की बोरियों के नीचे मिले गांजे के पैकेट

पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो ऊपर से नमक की बोरियां रखी मिलीं। इनके नीचे गांजे के पैकेट छिपाकर रखे गए थे। वजन करने पर कुल 308 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से शिव कुमार प्रजापति और उदय राम बलई को गिरफ्तार किया है। दोनों राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के गाडरमाल, भोपालगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं।

1.64 करोड़ की संपत्ति जब्त

पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की कीमत करीब 1.54 करोड़ रुपए है। वहीं पिकअप वाहन समेत जब्त संपत्ति की कुल कीमत 1 करोड़ 64 लाख 49 हजार 550 रुपए आंकी गई है। कोंटा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

राजस्थान में किसे पहुंचाना था गांजा, जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा ओडिशा के मलकानगिरी से कहां से लाया गया था और राजस्थान में किसे सप्लाई किया जाना था। तस्करी के नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47