Advertisement

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सोमवार को कांवड़ यात्रा पर जा रही महिला पर युवक ने एसिड फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा झुलस गया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सोमवार को कांवड़ यात्रा पर जा रही महिला पर युवक ने एसिड फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा झुलस गया। इस दौरान 2 बच्चें भी एसिड की चपेट में आ गए। महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है।

जांच में सामने आया है कि महिला और युवक एक-दूसरे को पहले जानते हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के बात नहीं करने से नाराज होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। उसने महिला पर बैटरी का केमिकल फेंका था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ढ़िए सिलसिलेवार पूरा घटनाक्रम…

जानकारी के मुताबिक, मीना निषाद (35) और महेश दास बैरागी एक ही कंपनी में काम करते थे। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई थी। बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मीना करीब 6 महीने पहले ही नौकरी छोड़कर घर पर रह रही थी।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से महिला आरोपी से बातचीत नहीं कर रही थी। सावन सोमवार को महिला दुर्ग से धमधा की ओर शिव मंदिर जल चढ़ाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान युवक ने उस पर एसिड फेंक दिया। हमले में 2 बच्चे भी एसिड की चपेट में आ गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने महिला और दोनों बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज जारी है।

पहले से विवाद की बात आई सामने

इधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पहले से विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर था और एसिड अटैक की असली वजह क्या थी, इसकी जांच अभी जारी है।

आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्र ने बताया कि आरोपी ने महिला पर बैटरी के केमिकल से हमला किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने हमले की योजना पहले से बनाई थी या गुस्से में आकर अचानक वारदात को अंजाम दिया।

वहीं, पुलिस यह भी पता कर रही है कि बैटरी का केमिकल आरोपी कहां से लाया था और घटना के पीछे पूरा विवाद क्या था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47