Advertisement

जल-जीवन मिशन योजना

जल-जीवन मिशन योजना
रायपुर
:जल-जीवन मिशन योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को शुध्द पेय जल उपलब्ध कराने के लिए घरेलू नल कनेक्शन दिया जाना है। घरेलू नल कनेक्शन के साथ-साथ सार्वजनिक संस्थान जैसे ग्राम पंचायत भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, कल्याण केन्द्र आदि में भी नल कनेक्शन दिया जाना है। इस योजना का उद्वेश्य पानी की आपूर्ति के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण कर प्रत्येक ग्रामीण परिवार को पर्याप्त मात्रा में पानी नियमित रूप से उपलब्ध कराना है।

जल-जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की निरन्तर पूर्ति के लिए पेयजल स्रोतो का विकास और मौजूदा स्रोतो का संवर्धन किया जाना है। पहले से स्थापित ग्रामीण क्षेत्रों की जल गुणवत्ता की निगरानी के लिए प्रयोगशाला की सुविधा का उपयोग किया जाएगा। इस मिशन के तहत मौजूदा स्रोत से किसी एक गांव अथवा अधिक गांव को पानी की आपूर्ति की योजना बनाई जा सकती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जल जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना के तहत रायपुर जिले के ग्राम मुरा में 20 लाख 16 हजार रूपये, ग्राम खमतराई में 92 लाख 40 हजार रूपये, ग्राम जांेदा में 1 करोड़ 84 लाख रूपये, ग्राम मलौद में 79 लाख 70 हजार रूपये, ग्राम कान्दुल में 68 लाख 7 हजार रूपये, ग्राम सकरी-03 में 98 लाख 79 हजार रूपये, ग्राम पिरदा-2 में 93 लाख 59 हजार रूपये,़ ग्राम पथरी में 96 लाख 56 हजार रूपये, ग्राम तुलसी-बाराडेरा में 1 करोड़ 82 लाख 44 हजार रूपये, ग्राम मोहरेंगा में 1 करोड़ 4 लाख 7 हजार रूपये, ग्राम बुडेरा में 1 करोड़ 28 लाख 86 हजार रूपये, ग्राम कनकी में 1 करोड़ 11 लाख 19 हजार रूपये, ग्राम खपरीकला में 1 करोड़ 03 लाख 20 हजार रूपये, ग्राम मोखला में 1 करोड़ 85 लाख रूपये, ग्राम मंुगेसर में 73 लाख 43 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57