Advertisement

बलरामपुर: गम्हरिया गांव में नर हाथी की रहस्यमयी मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

ग्राम पंचायत गम्हरिया में नर हाथी की रहस्यमयी मौत, फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। बलरामपुर जिले के चौकी विजयनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत गम्हरिया में रविवार रात एक नर हाथी की आकस्मिक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और अमला मौके पर पहुँचे। वहीं, हाथी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वही हाथी था जिसने पिछले कुछ महीनों में क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी और कई लोगों की जान भी ले ली थी। हाथी की अचानक मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएँ तेज हो गई हैं। कई लोगों का मानना है कि यह प्राकृतिक मौत नहीं, बल्कि किसी साजिश का परिणाम भी हो सकता है।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल घटना स्थल पर वन अमला तैनात है और मामले की बारीकी से जांच जारी है!

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47