Advertisement

ग्राम पंचायत नावाडीह में गडरिया पाल महासभा का ब्लॉक स्तरीय गठन, कृष्ण पाल बने अध्यक्ष

ग्राम पंचायत नावाडीह में गडरिया पाल महासभा का ब्लॉक स्तरीय गठन संपन्न

रामचंद्रपुर/नावाडीह, 7 सितंबर 2025 (रविवार):ग्राम पंचायत नावाडीह में आज गडरिया पाल महासभा की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ललन पाल ने की। कार्यक्रम में रामचंद्रपुर ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों से लगभग 200 समाजजन उपस्थित हुए।

बैठक की शुरुआत लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के छायाचित्र पर धूप-दीप प्रज्वलित कर की गई। सर्वसम्मति से ब्लॉक स्तरीय संगठन का गठन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों की घोषणा इस प्रकार की गई—

ब्लॉक अध्यक्ष : कृष्ण पाल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उपाध्यक्ष : पच्चु पाल, धर्मेंद्र पाल

महामंत्री : चंद्र किशोर पाल, शिव पाल

मंत्री : दिलीप पाल, दिनेश पाल

कोषाध्यक्ष : विनय पाल

व्यवस्थापक : संजीत पाल

मीडिया प्रभारी : राम सकल पाल

सह मीडिया प्रभारी : संतोष पाल

सलाहकार : चंद्रदेव पाल

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत जिला अध्यक्ष ललन पाल ने माला पहनाकर किया और उन्हें नई जिम्मेदारी निभाने की शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभागीय सचिव शिवपूजन पाल, महेंद्र पाल, रामजी पाल और बिनेश पाल ने समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

पूरे कार्यक्रम में समाजजनों ने “गडरिया पाल समाज जिंदाबाद”, “हम सब एक हैं”, “लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर अमर रहें” के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाए रखा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47