टी.एस. सिंहदेव का हमला: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने फर्जी वोटिंग से बनाई सरकार, लोकतंत्र की हत्या का आरोप

टी.एस. सिंहदेव का हमला – भाजपा ने छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र की हत्या की, फर्जी वोटिंग से बनाई सरकार

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

टी.एस. सिंहदेव का हमला: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने फर्जी वोटिंग से बनाई सरकार, लोकतंत्र की हत्या का आरोप

कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने बिलासपुर की ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ सभा में भाजपा पर चुनावी धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि सरगुजा में हजारों फर्जी वोट जोड़े गए, भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है।

रायपुर/बिलासपुर, 09 सितंबर 2025। बिलासपुर के मुंगेली नाका में आयोजित कांग्रेस की ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला। सिंहदेव ने साफ कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता की सरकार नहीं, बल्कि फर्जी वोटिंग और चुनावी धांधली से बनी भाजपा की अवैध सरकार चल रही है।

सिंहदेव ने खुलासा किया कि उनके क्षेत्र सरगुजा विधानसभा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हुआ।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

👉 “एक-एक घर से 20-20 नाम जोड़े गए, पूरे विधानसभा क्षेत्र में 18 से 20 हजार फर्जी मतदाता जोड़े गए। यहां तक कि 2000 वोट नोटा में गिने गए और कांग्रेस को केवल 94 वोट से हराया गया। यह सब सुनियोजित साजिश थी। भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है,” – टी.एस. सिंहदेव।

उन्होंने कहा कि समय आने पर कांग्रेस पूरे सबूतों के साथ जनता के सामने यह षड्यंत्र उजागर करेगी। सिंहदेव ने मौजूदा भाजपा सरकार को संवेदनहीन और अराजक करार देते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों से लेकर युवाओं और कर्मचारियों तक, हर वर्ग परेशान है।

👉 “किसानों को खाद नहीं मिल रही, 10 हजार स्कूल बंद हो गए, नौकरियों के वादे अधूरे हैं, कर्मचारी सड़क पर हैं। भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उन्हें मालूम है कि जनता के वोट से नहीं, बल्कि चोरी से सरकार बनाई जा सकती है।”

सभा में सिंहदेव के साथ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा और निर्वाचन आयोग पर हमले बोले।