Advertisement

बलरामपुर: स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, महिला की मौत और बेटी गंभीर घायल

तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटना: एक महिला की मौत, बेटी गंभीर घायल

बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत बागरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला मैनबास की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी परमिला गंभीर घायल होकर जिला अस्पताल रेफर की गई। पुलिस जांच जारी।

बलरामपुर/रामानुजगंज, 09 सितंबर 2025। बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत बागरा के पास मंगलवार देर शाम एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने बच्चों का सर्पदंश का इलाज बलरामपुर जिला अस्पताल से कराकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान विजयनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्कॉर्पियो तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड जाने के कारण नियंत्रण खो बैठी और कई मीटर दूर जाकर पलट गई।

दुर्घटना में मैनबास पति देवसाय (उम्र 42 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी बेटी परमिला पिता देवसाय (उम्र 17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47