Advertisement

रामगढ़ पर्वत पर कोल ब्लॉक का खतरा: कांग्रेस का वरिष्ठ नेताओं का दल करेगा दौरा

रामगढ़ पर्वत पर खतरा: कांग्रेस का वरिष्ठ नेताओं का दल करेगा दौरा, जिलाध्यक्ष बोले – धार्मिक आस्था पर आघात बर्दाश्त नहीं

अम्बिकापुर, 15 सितंबर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का दल 16 सितंबर को रामगढ़ पर्वत का दौरा करेगा। यह दौरा वहां कोल ब्लॉक से पड़ रहे दुष्प्रभाव के आकलन के लिए किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष पाठक ने जानकारी दी कि हाल ही में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने खुलासा किया है कि गलत आंकड़ों के आधार पर रामगढ़ पर्वत के ठीक बगल में खदान खोलने की तैयारी की जा रही है, जो बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले से मौजूद खदानों में हो रही ब्लास्टिंग से रामगढ़ पर्वत को लगातार क्षति हो रही है। यदि नए खदान की शुरुआत की गई तो पूरे पर्वत का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

“रामगढ़ पर्वत प्रभु श्रीराम के वनवास काल से जुड़ा प्रतीक है और इसका गहरा धार्मिक महत्व है। किसी के व्यावसायिक लाभ के लिए स्थानीय निवासियों की आस्था पर आघात स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

इस दौरे में जिलाध्यक्ष के साथ 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पीसीसी उपाध्यक्ष जे.पी. श्रीवास्तव, पूर्व महापौर अजय तिर्की, निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित ब्लॉक कांग्रेस (अम्बिकापुर शहर व ग्रामीण) के नेता – हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, अरविंद सिंह, संजय विश्वकर्मा, हेमंत तिवारी और विनीत विशाल जायसवाल शामिल रहेंगे।

कांग्रेस नेताओं का यह दल स्थानीय निवासियों से जानकारी प्राप्त करेगा और स्थल पर मिले साक्ष्यों का विशेषज्ञों से अनुशीलन कर जल्द ही मीडिया के माध्यम से तथ्य सार्वजनिक करेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47