Advertisement

छत्तीसगढ़ में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान : किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच और माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” : किशोरियों के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए व्यापक जागरूकता

रायपुर/19 सितम्बर 2025। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मार्गदर्शन में संचालित ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के अंतर्गत “स्वस्थ किशोरी, सशक्त भविष्य” थीम पर प्रदेशभर में दूसरे दिन भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनका उद्देश्य किशोरियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाकर एक स्वस्थ और सशक्त पीढ़ी की नींव मजबूत करना रहा।

  • प्रदेशभर में शासकीय विद्यालयों, छात्रावासों एवं समुदाय स्तर पर माहवारी स्वच्छता, पोषण, एनीमिया और संपूर्ण स्वास्थ्य जीवनशैली पर विशेष सत्र।

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
  • जनजातीय बहुल क्षेत्रों में सहभागिता-आधारित गतिविधियाँ और संवाद सत्र।

  • “Her Hygiene, Her Strength” विषय पर क्विज़ प्रतियोगिताएँ, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

  • किशोरी बालिकाओं की हीमोग्लोबिन जांच तथा गर्भवती माताओं को एनीमिया की रोकथाम संबंधी परामर्श।

  • माहवारी स्वच्छता पर विशेष परामर्श सत्रों के साथ सेनेटरी पैड का निःशुल्क वितरण।

यह अभियान न केवल किशोरियों और गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य सुधार का प्रयास है, बल्कि “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक सशक्त पहल भी है!

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47