Advertisement

प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त कर गढ़ेंगे विकास की राह: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त कर गढ़ेंगे विकास की राह: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य है। बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम से लोगों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

रायपुर, 20 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को सुदर्शन चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साक्षात्कार के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्त करना, जनता का विश्वास जीतना और विकास की राह पर आगे बढ़ना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने बताया कि नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। कई परित्यक्त गांव पुनः आबाद हो चुके हैं और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है।

सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य तय किया है। इस दिशा में ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन कर लगातार कार्रवाई जारी है।

बस्तर ओलंपिक और पंडुम से बढ़ा विश्वास

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बस्तर तक पहुँचा है। तेंदूपत्ता खरीदी सहकारी समितियों के माध्यम से की जा रही है।

बस्तर ओलंपिक में 1 लाख 65 हजार लोगों की भागीदारी हुई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बस्तर पंडुम ने भी यह साबित किया कि बस्तरवासी विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहते हैं।

विदेश यात्रा और निवेश

मुख्यमंत्री ने अपनी हालिया जापान यात्रा को सफल बताया। 24 से 31 अगस्त तक छत्तीसगढ़ पवेलियन के माध्यम से राज्य की कला, संस्कृति और संभावनाओं का प्रदर्शन किया गया।

उन्होंने कहा कि नई उद्योग नीति से निवेशकों को आकर्षित किया जा रहा है, जिसमें रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है।

शिक्षा और स्वास्थ्य में प्रगति

प्रदेश में वर्तमान में 15 मेडिकल कॉलेज कार्यरत हैं।

आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे उच्च शिक्षण संस्थान स्थापित हो चुके हैं।

दूरस्थ वनांचलों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है।

गौवंश और गोचर भूमि पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि गायों को लावारिस न छोड़ा जाए, क्योंकि इससे सड़क दुर्घटनाएँ बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि गोचर भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है।

विकसित भारत और अंजोर विजन-2047

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने। इसी संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए अंजोर विजन-2047 (छत्तीसगढ़ विजन) डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है।

उन्होंने जनता से आह्वान किया कि सभी मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47