Advertisement

सरगुजा पुलिस और स्कूल प्रशासन ने बच्चों में सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता बढ़ाने की मुहीम शुरू की

सरगुजा पुलिस और स्कूल प्रशासन ने बच्चों में सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता बढ़ाने की मुहीम शुरू की

अंबिकापुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में सरगुजा पुलिस और स्कूल प्राचार्यों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। छात्रों में सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

अंबिकापुर/सरगुजा, 20 सितम्बर 2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में सरगुजा पुलिस और जिले के विभिन्न स्कूल संस्थानों के प्राचार्यों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमोलक सिंह ढिल्लों और नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में बच्चों में सड़क सुरक्षा, साइबर जागरूकता और नशामुक्त जीवन को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बैठक में बच्चों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने, नशे की लत से दूर रखने, सुरक्षित ऑनलाइन गेमिंग और यातायात नियमों का पालन करने के लिए योजनाओं को साझा किया गया। सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए गए कि वे समय-समय पर पेरेंट्स मीटिंग आयोजित करें और बच्चों की समस्याओं पर चर्चा करें।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ढिल्लों ने कहा कि “18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राएं दोपहिया वाहन लेकर स्कूल न आएं और स्कूल परिसर एवं आसपास ऐसे वाहनों को खड़ा न करने दिया जाए। पालक स्वयं बच्चों को लाएं और सुरक्षित वाहन का उपयोग करें।”

नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल ने प्राचार्यों को साइबर अपराध की विभिन्न शैलियों से अवगत कराते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं के माध्यम से जानकारी माता-पिता और परिजनों तक पहुँचाई जाएगी। उन्होंने सभी स्कूलों को सुरक्षा गार्ड तैनात करने, स्कूल के गेट पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्कूल के सामने सड़क बाधित न होने देने के निर्देश भी दिए।

बैठक में साझा व्हाट्सएप ग्रुप बनाने पर चर्चा हुई, जिससे बच्चों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। प्राचार्यों को वरिष्ठ अधिकारियों और आपातकालीन नंबरों (1930, 1098, 181, 112) की जानकारी भी दी गई।

इस संयुक्त बैठक में यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विजय केवर्त सहित लगभग 52 अधिकारी/कर्मचारी और स्कूल प्राचार्य उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57