Advertisement

भफौली स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता अभियान: सांसद चिंतामणि महाराज व भाजपा जिलाध्यक्ष सिसोदिया ने किया श्रमदान

भफौली स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता अभियान: सांसद चिंतामणि महाराज व भाजपा जिलाध्यक्ष सिसोदिया ने किया श्रमदान

सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत अंबिकापुर के भफौली स्वास्थ्य केंद्र और मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने श्रमदान कर साफ-सफाई व कायाकल्प किया। सांसद चिंतामणि महाराज और जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने नेतृत्व किया।

अंबिकापुर। सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत स्वच्छता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने हेतु शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भफौली में एक बृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने किया, जबकि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज विशेष रूप से उपस्थित होकर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों के साथ श्रमदान में शामिल हुए।

भाजपा मंडल परसा, महामाया, समलाया और भाजपा सरगुजा जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गड्ढे पाटे, घास-झाड़ियां हटाईं, भवन की पोताई की और मंदिर परिसर की सफाई कर ध्वज फहराए। इस सामूहिक प्रयास ने गाँव में नया उत्साह और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के बेहतर विकास का आश्वासन दिया।

जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सेवा पखवाड़ा, प्रधानमंत्री के ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र का विस्तार है। उन्होंने श्रमदान को प्रेरणादायक बताया और ग्राम, मोहल्ले व संस्थानों को स्वच्छ रखने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सामूहिक भोजन कर सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया। स्वच्छता अभियान के कारण सुसज्जित हुआ स्वास्थ्य केंद्र और मंदिर परिसर अब ग्रामीणजनों के लिए प्रेरणा का केंद्र बन गया।

इस मौके पर ज़िला पंचायत अध्यक्ष नीरूपा सिंह, ज़िला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया, सभापति हरमिन्दर सिंह, जिलाउपाध्यक्ष अम्बिकेश केशरी, विनोद हर्ष, निलेश सिंह, गोल्डी बिहाड़े, जन्मेजय मिश्रा, मनीष सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05