Advertisement

हाथ मे बेशरम का पौधा और लालटेन लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता आज अम्बिकापुर के मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे


हाथ मे बेशरम का पौधा और लालटेन लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता आज अम्बिकापुर के मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे, लगातार बिजली कटौती, बिजली बिल हाफ समेत 10 मांगो के साथ सीई आफिस पहुंचे कार्यकर्ताओ ने दफ्तर का घेराव कर दिया। औऱ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हांलाकि बाद मे अधिकारी मुख्य गेट मे पहुंचे और मांग पत्र के साथ लालटेन औऱ बेशरम लेकर वापस चले गए। और फिर जाकर भाजुयमो का प्रदर्शन समाप्त हो सका।

अम्बिकापुर मे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की अगुवाई मे करीब ढाई सौ भाजुयमो कार्यकर्ताओ ने आज शहर के बिशुनपुर इलाके मे स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय की ओर कूच कर दिया। जहां पहुंच कर भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने सीएसईबी के सीई आफिस का घेराव कर दिया। भाजयुमो कार्यकर्ताओ के इस प्रदर्शन की जानकारी होने के कारण दफ्तर के मुख्य गेट से लेकर चप्चे चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। औऱ पुलिस बल ने कार्यकर्ताओ को दफ्तर पहुंचने के पहले रोकने का प्रयासस किया। लेकिन आक्रोशित भीड का आगे पुलिस बल कम पड गया औऱ भाजयुमो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सीई दफ्तर के मुख्य गेट के पास पहुंच गए। और करीब एक घंटे तक कार्यालय के मेन गेट पर सीएसईबी औऱ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। दरअसल भाजयुमो कार्यकर्ता अपनी 10 सूत्रीय मांग को लेकर कार्यालय पहुंचे थे। जिनमे अघोषित बिजली कटौती, बिल बिल हाफ औऱ महामाय पहाड पर अतिक्रमण कारियो को विद्युत कनेक्शन देने का विरोध शामिल था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इधर करीब एक घंटे के हो हल्ला औऱ शोर शराबे के बाद कार्यालय के भीतर से प्रदर्शन को देख रहे सीई साहब औऱ उनके अधीनस्त अधिकारी गेट तक पहुंचे। औऱ उनके मांग पत्र को लेकर उनको जल्द पूरा होने का आश्वासन दिया। लेकिन इस दौरान अधिकारियो ने लालटेन औऱ बेशरम को भी उपहार स्वरूप कबूल कर लिया। जो भाजयुमो कार्यकर्ता उन्हे देने के लिए लेकर आए थे। हालाकि इस प्रदर्शन के बाद मीडिया से चर्चा मे अधिकारियो ने अघोषित बिजली कटौती की बात नहीं स्वीकारी। पर बेशरम वाले गिफ्ट की बात को उन्होने बडी ईमानदारी से स्वीकार कर लिया।
गौरतलब है कि पिछले कई महीनो से विद्युत विभाग की उदासीनता और दिखावे के लिए किए जा रहे मेंटेंनेंस के कारण जिला मुख्यालय अम्बिकापुर औऱ ग्रामीण इलाको मे बिजली दिन मे 5 से 10 बार बाधित हो रही है। जिसको लेकर आम जनता काफी त्रस्त है। लिहाजा इस प्रदर्शन मे काफी संख्या मे भाजयुमो कार्यकर्ताओ के साथ स्थानिय लोगो ने भी हिस्सा लिया। औऱ बिजली विभाग के खिलाफ अपनी जमकर भडास निकाली

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57