अंबिकापुर–रेणुकूट नई रेल लाइन को आम बजट 2026-27 में शामिल करने की मांग, मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने दिया सहयोग का आश्वासन

अंबिकापुर–रेणुकूट नई रेल लाइन परियोजना को आम बजट 2026-27 में शामिल करने की मांग

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने अंबिकापुर प्रवास पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ से मुलाकात कर अंबिकापुर–रेणुकूट नई रेल लाइन परियोजना को आगामी आम बजट 2026-27 में शामिल करने की मांग रखी।

स्थानीय सर्किट हाउस में हुई मुलाकात के दौरान समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित आग्रह पत्र सौंपा और उत्तर प्रदेश सरकार से केंद्र को भेजे जाने वाले प्रस्ताव में इस परियोजना को शामिल करने का अनुरोध किया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

डॉ. मिश्र ने कहा कि यह रेल मार्ग रायपुर से वाराणसी तक सांस्कृतिक राजधानी को जोड़ेगा, जिससे दोनों प्रदेशों के लोगों को आवागमन, व्यापार, रोजगार और पर्यटन के अवसर मिलेंगे। उन्होंने इस परियोजना को “बहु-उपयोगी और क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण” बताते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

समिति ने बताया कि पिछले सर्वे में इसका रेट ऑफ रिटर्न लगभग 14% और फाइनल लोकेशन सर्वे (अक्टूबर 2023) में इकोनॉमिकल इंटरनल रेट ऑफ रिटर्न 19.5% पाया गया, जो रेलवे मानकों के अनुसार नई रेल परियोजनाओं के लिए उपयुक्त है।

बैठक में डॉ. एस.के. त्रिपाठी (पूर्व प्राचार्य, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय), समिति सदस्य चंद्रशेखर तिवारी, कैलाश मिश्रा, मंगल पाण्डेय, शिवेश सिंह, मुकेश तिवारी, जितेंद्र सिंह, योगेश सोनी, सुभाष गुप्ता, शैलेश सिन्हा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।