Advertisement

कांग्रेस का भाजपा पर हमला: बिजली बिल और जीएसटी पर जनता को गुमराह करने का आरोप

कांग्रेस का भाजपा पर हमला: बिजली बिल और जीएसटी पर जनता को गुमराह करने का आरोप

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर बिजली बिल वृद्धि और जीएसटी राहत को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जीएसटी छूट से मामूली फायदा, लेकिन बढ़े बिजली बिल से हजारों का नुकसान हुआ है।

रायपुर, 24 सितंबर 2025/ भाजपा नेताओं के जीएसटी राहत प्रचार पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता बाजारों में घूमकर जनता से जीएसटी राहत पर फायदा पूछ रहे हैं, जो उनकी नज़र में “बेशर्मी की पराकाष्ठा” है।

शुक्ला ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में बेतहाशा जीएसटी लगाकर जनता से भारी वसूली की गई, अब मामूली छूट देकर फायदा पूछना जनता के साथ मज़ाक है। उनके अनुसार, एक व्यक्ति जिसने साल भर में 3 लाख रुपये खर्च किए, मोदी सरकार ने उससे 50 हजार रुपये अतिरिक्त वसूले

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने यह भी कहा कि इस माह प्रदेश के लोगों के बिजली बिल बढ़कर आए हैं। भाजपा नेताओं को जनता से यह भी पूछना चाहिए कि बढ़े हुए बिजली बिल से उन्हें कितना नुकसान हुआ। कांग्रेस के अनुसार,

  • जीएसटी छूट से लाभ: लगभग ₹135 प्रति माह

  • बिजली बिल में अतिरिक्त भार: ₹1000 से ₹1800 प्रति माह

शुक्ला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने जीएसटी के माध्यम से 55 लाख करोड़ रुपये की वसूली की। उन्होंने कहा कि जीएसटी के कई स्लैब को अव्यवहारिक ढंग से बदला गया, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा। उन्होंने केंद्र सरकार के “बचत उत्सव” को ढोंग बताते हुए कहा कि “जनता के गहरे घाव पर मामूली बैंड-एड लगाने जैसा” है।

कांग्रेस नेता ने तंज कसा कि सरकार को “बचत उत्सव” के बजाय “माफी उत्सव” मनाना चाहिए।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47