Advertisement

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.टेकाम ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण


रायपुर,स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज रायगढ़ के नटवर स्कूल परिसर में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा तैयार किए गए साईंस मॉडल एवं प्रोजेक्ट तथा आर्ट एण्ड क्राफ्ट वर्क का अवलोकन किया और उससे जुड़े सवाल पूछे। बच्चों ने तैयार किए मॉडल और प्रोजेक्ट के बारे में सवालों के जवाब दिए जिस पर मंत्री डॉ.टेकाम ने उन्हें शाबासी भी दी। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली और कहा कि सभी खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने स्कूल भवन के निर्माण कार्य की भी जानकारी ली तथा शीघ्र इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री डॉ. टेकाम ने आज इंग्लिश मीडियम स्कूल के निरीक्षण के दौरान बच्चों द्वारा तैयार किये साइंस प्रोजेक्ट को देखा। कक्षा 5 वीं के छात्र श्रेष्ट सिन्हा ने हमारा सौर्य मंडल का रोटेटिंग मॉडल तैयार किया गया था। मंत्री डॉ.टेकाम ने छात्र से सौर्य मंडल के ग्रहों के बारे में तथा सूरज के सबसे पास वाले ग्रह का नाम पूछा, बच्चे के सही जवाब देने पर उसे शाबासी मिली। कक्षा 12वीं की प्रिया सिंह ने मेकेनिकल रोटेटर मशीन तैयार की थी, जिस पर मंत्री जी ने मशीन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली, छात्रा ने मशीन के बारे में विस्तार से बताया, जिस पर मंत्री डॉ.टेकाम ने उन्हें शाबासी दी। इसी प्रकार कक्षा 5वीं के मुरसलीन आलम ने सिटी मैप, कक्षा चौथी के आदित्य सोनी ने घरों के प्रकार, कक्षा 7वीं की माधुरी मराठा ने सेतु पाठ्यक्रम, 7वीं की अर्पणा दुबे ने आमाराईट प्रोजेक्ट के तहत विटामिनों की जानकारी, कक्षा 12वीं के नोमेश साहू ने मैजिक ऑफ रिफरेक्टिव इंडेक्स, कक्षा 10 वीं के वागेश राठौर ने वैज्ञानिकों के नाम तथा उनके खोज और 9 वीं की ज्योति सेठी ने विभिन्न राज्यों के प्रमुखों फसलों का प्रोजेक्ट बनाया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑनलाईन कक्षा संचालन का अवलोकन भी किया। महतारी दुलार योजना के तहत स्कूल में प्रवेशित बच्चों को उन्होंने किताब सेट प्रदान किया।
मंत्री डॉ.टेकाम ने उमंग बाल सभा का किया अवलोकन
प्रभारी मंत्री डॉ. टेकाम ने सारंगढ़ विकासखण्ड के कनकबीरा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बाल सभा उमंग कार्यक्रम का अवलोकन किया। उन्होंने सीख कार्यक्रम के तहत बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के नवाचार को देखा तथा इसकी सराहना की। इसी तरह उन्होंने विद्यालय में की जा रही अन्य गतिविधियों का अवलोकन किया, जिनमें बच्चों द्वारा तैयार किए गए आर्ट वर्क, साईंस तथा गणित के मॉडल व प्रोजेक्ट वर्क का अवलोकन किया तथा बच्चों से इससे जुड़े सवाल पूछे। सही जवाब देने पर उन्होंने बच्चों को शाबासी दी। इस दौरान उन्होंने कक्षा दूसरी की छात्रा वंदना तथा तीसरी की छात्रा सिमरन से उनके प्रोजेक्ट वर्क की जानकारी ली। प्रौढ़ शिक्षा के तहत उन्होंने गांव की शशि सिदार से उनकी पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाला में नवप्रवेशी बच्चों, आरटीई, पढऩा-लिखना अभियान के तहत प्रौढ़ शिक्षा का लाभ ले रहे और महतारी दुलार योजना अंतर्गत प्रवेशित बच्चों को किताब का वितरण किया। उन्होंने सभी बच्चों से मन लगाकर पढऩे की बात कही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑनलाईन कक्षा संचालन का अवलोकन किया। साथ ही दिव्यांग छात्रों को सहायक उपकरण भी प्रदान किया। इस दौरान मंत्री डॉ. टेकाम ने स्कूल परिसर में अशोक के पौधे का रोपण भी किया।
इस अवसर पर विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, महापौर नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू, नगर निगम सभापति श्री जयंत ठेठवार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज एवं श्रीमती सीता चिंतामणी पटेल, सारंगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू मालाकार, सारंगढ़ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री गनपत जांगड़े, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री भीम सिंह सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्कूल का स्टॉफ उपस्थित था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57