Advertisement

कोविड महामारी के दौरान संचालित मोहल्ला कक्षाओं के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल विषय पर वेबीनार 17 जुलाई को

रायपुर/ स्कूल शिक्षा विभाग और यूनीसेफ के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘कोविड महामारी के दौरान संचालित मोहल्ला कक्षाओं के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल’’ विषय पर 17 जुलाई को वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है। वेबीनार में स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमल प्रीत सिंह और राज्य प्रमुख यूनीसेफ छत्तीसगढ़ डॉ. जॉब जकारिया इस मौके पर शिक्षकों और प्रधान अध्यापकों को मोहल्ला कक्षा में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के विषय पर संबोधित करेंगे।
वेबीनार में बच्चों के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार, मोहल्ला कक्षाओं के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल और शिक्षकों की भूमिका विषय पर यूनीसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ और जल एवं स्वच्छता विशेषज्ञ, अधिकारी परामर्शदाता द्वारा विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही चयनित शिक्षकों और प्रधान अध्यापकों के द्वारा मोहल्ला कक्षा में किए जाने सुरक्षा उपाय का अपना अनुभव भी साझा करेंगे।
कोविड महामारी के दौरान संचालित मोहल्ला कक्षाओं में बच्चों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण गंभीर मुद्दा है। मोहल्ला कक्षाओं के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल विषय पर वेबीनार आयोजित करने का उद्देश्य शिक्षकों और प्रधान अध्यापकों को कोविड अनुरूप व्यवस्था और व्यवहार को बढ़ावा देने पर संवेदनशील बनाना है। इस वेबीनार के माध्यम से यह भी संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि शिक्षक बच्चों को कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने के लिए प्रेरित करें, जिसे बच्चे खुद मोहल्ला कक्षा में अपनाकर अपने घर और समुदाय तक इसे पहुंचाए।
कोविड महामारी के कारण बंद स्कूलों में स्कूल शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में शिक्षकों, प्रधान अध्यापकों द्वारा मोहल्ला कक्षा का संचालन किया जा रहा है। मोहल्ला कक्षा कोरोना से बचाव के लिए एक साथ भीड़ न करके गांव में अलग-अलग स्थानों पर सीमित संख्या में छात्रों के लिए शिक्षण की वैकल्पिक व्यवस्था है। शिक्षक और प्रधान अध्यापक अपने स्तर से मोहल्ला कक्षा में कोविड अनुरूप व्यवस्था अपनाने के लिए प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं और बच्चों को कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57