Advertisement

लखनपुर में परंपरा अनुसार एक दिन बाद हुआ रावण दहन, बारिश के बावजूद उमड़ा जनसैलाब

लखनपुर में परंपरा अनुसार एक दिन बाद हुआ रावण दहन

लगातार बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब, आतिशबाजी ने मोहा मन

लखनपुर। परंपरा के अनुसार लखनपुर में दशहरा पर्व अंबिकापुर के एक दिन बाद मनाया जाता है। इस वर्ष भी इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरुवार की रात लखनपुर में रावण दहन का भव्य आयोजन हुआ। लगातार बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालु व नागरिक उपस्थित रहे और विजयादशमी पर्व के साक्षी बने।

मुख्य अतिथि का उद्बोधन

कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि रहे।

उन्होंने कहा – “जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म की विजय स्थापित की, उसी प्रकार हमें भी उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए।”

जिला पंचायत सभापति विजय अग्रवाल एवं मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम

रावण दहन के साथ रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मंचीय कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

दूर-दराज़ के गांवों और कस्बों से लोग आयोजन देखने पहुंचे।

शोभायात्रा और दुर्गा प्रतिमा दर्शन

नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

नवचेतना दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और भजन मंडली प्रमुख ओमप्रकाश कुर्रे के नेतृत्व में यात्रा रावण दहन स्थल पर पहुंची।

श्रद्धालुओं ने दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

समिति की भूमिका

आयोजन को सफल बनाने में रावण दहन समिति की बड़ी भूमिका रही।

मंत्री राजेश अग्रवाल की अनुपस्थिति में भी समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आयोजन को भव्य बनाया।

नरेंद्र पांडे, सुरेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, कृपाशंकर गुप्त, दिनेश साहू, राजेंद्र जायसवाल, विष्णु अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सचिन बंसल, शिराज सिंह, यतेन्द्र पांडे, सत्यनारायण साहू, उपेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57