Advertisement

बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में होंगे मतदान, 7.2 करोड़ वोटर करेंगे वोट, 14 को नतीजे

Bihar Election Date Live: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है. बिहार चुनाव 2 चरण में होंगे. (Bihar Election 2025 Date Announcement ) बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. 6 नवंबर को 121 सीटों पर चुनाव, 11 नवंबर को 122 सीटों पर होंगे चुनाव, वहीं 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार में कुल 243 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 38 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 7.42 करोड़ है, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिलाएं शामिल हैं. लगभग 4 लाख वरिष्ठ नागरिक और लगभग 14,000 मतदाता 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. दरअसल, बड़ी संख्या में राज्‍य से बाहर काम करने वाले लोग उस दौरान त्योहारों के लिए घर लौटते हैं. राज्य में 2020 के विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में तीन चरणों में हुए थे.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57