Advertisement

अंबिकापुर में ममता कुर्रे बनीं अनुसूचित जाति वर्ग की सदस्य, जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति में मनोनयन

जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति में अनुसूचित जाति वर्ग हेतु श्रीमती ममता कुर्रे होंगी सदस्य

अंबिकापुर, 07 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु गठित जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति में अब नया सदस्य मनोनीत किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

समिति के अनुसूचित जाति वर्ग के सदस्य सहायक आयुक्त श्री महेन्द्र खाण्डेकर के जिला मुंगेली स्थानांतरण के पश्चात यह पद रिक्त हो गया था। इस पर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा कन्या महाविद्यालय अंबिकापुर की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती ममता कुर्रे को अनुसूचित जाति वर्ग के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में आगामी आदेश पर्यंत मनोनीत किया गया है।

इस निर्णय के बाद समिति अब पुनः पूर्ण स्वरूप में कार्य कर सकेगी। जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति द्वारा सामाजिक प्रमाण पत्रों की सत्यता की जांच की जाती है, जिससे पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ सही रूप में मिल सके

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47