Advertisement

Lucknow Gangrape Case: बंथरा गैंगरेप पर मायावती का हमला, बोलीं– “महिला सुरक्षा पहले और अत्यन्त जरूरी”

लखनऊ गैंगरेप केस: मायावती का सरकार पर हमला, बोलीं– “महिलाओं की सुरक्षा पहले और अत्यन्त जरूरी”

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप की वारदात ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। अब इस मामले पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश में रेप और हत्या की घटनाएं थम नहीं रही हैं। सरकार को महिला सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाने होंगे।”

मायावती ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट करते हुए लिखा —

“राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना अति-दुखद व शर्मनाक है। यूपी सहित देश के विभिन्न राज्यों में महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार द्वारा इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की सख़्त जरूरत है। महिला सम्मान तो दूर, महिलाओं की सुरक्षा पहले और अत्यन्त जरूरी है।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बंथरा थाना क्षेत्र के हरौनी इलाके में यह वारदात हुई। पीड़िता अपनी बहन की डिलीवरी के बाद उसके घर रहने आई थी। घटना वाले दिन वह किसी काम से बाजार गई थी, जहां उसकी मुलाकात एक दोस्त से हुई। दोनों बातचीत करते हुए पास के बाग में चले गए।
इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे और किशोरी के दोस्त की पिटाई कर भगा दिया। इसके बाद चारों ने बारी-बारी से किशोरी से दुष्कर्म किया और धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़िता किसी तरह अपनी बहन के घर पहुंची और पूरी घटना बताई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


मायावती का सीधा संदेश

मायावती ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की नीतियों में सुधार की जरूरत है। “महिलाओं की सुरक्षा पहले और अत्यन्त जरूरी है, सम्मान बाद में आता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47