Advertisement

रायसेन में जेल वारंट कटते ही बेहोश हुए नगर परिषद अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष, डॉक्टर से मारपीट मामले में हुई थी पेशी

जेल वारंट कटते ही बेहोश हुए नगर परिषद अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष, डॉक्टर से मारपीट मामले में हुई थी पेशी

रायसेन कोर्ट में मची अफरा-तफरी; तनाव और ब्लड प्रेशर बढ़ने से बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डॉक्टर से मारपीट के आरोपी गैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन और मंडल अध्यक्ष संजय जैन को आज कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान जैसे ही उनका जेल वारंट कटा, दोनों नेताओं की हालत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े।

अदालत परिसर में अचानक अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायसेन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ड्यूटी डॉक्टर आकाश चतुर्वेदी ने बताया कि अब दोनों की हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों के अनुसार, तनाव और ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से दोनों की तबीयत बिगड़ी थी।

क्या है डॉक्टर से मारपीट का मामला?

  • यह पूरा मामला 15 जून का है।
  • आरोप है कि गैरतगंज बीएमओ डॉक्टर अनिष्ट लाल ड्यूटी पर थे, तभी नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन ने उन्हें फोन किया।
  • फोन न उठाने पर जिनेश जैन और मंडल अध्यक्ष संजय जैन आगबबूला हो गए और सिविल अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से मारपीट कर दी।
  • डॉ. अनिष्ट लाल की शिकायत पर गैरतगंज थाने में दोनों नेताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(3), 296, 351(3), 3/5, 3/4 और 132 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मंगलवार को इसी मामले में न्यायालय में पेश होने के दौरान जेल वारंट जारी होते ही दोनों नेता कोर्ट में बेहोश हो गए।


 

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47