Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 47 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जारी की 47 प्रत्याशियों की पहली सूची

लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 47 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर द्वारा जारी इस सूची में विभिन्न जिलों से उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से औरंगाबाद, कटिहार, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, नवादा, रोहतास, पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, मधुबनी और भागलपुर जिले की सीटें शामिल हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (बिहार) उदय नारायण राजभर को औरंगाबाद जिले की आवरा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

बिहार चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार,

  • पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को 121 सीटों पर,
  • दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगा।
    वहीं, चुनाव परिणाम 14 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।

नामांकन प्रक्रिया के तहत,

  • पहले चरण के उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक,
  • जबकि दूसरे चरण के प्रत्याशी 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

सूची में पार्टी के कई वरिष्ठ और युवा चेहरों को जगह दी गई है।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47