Advertisement

सीएम और दो केंद्रीय मंत्री को लेकर उज्जैन उड़ेगा हेलिकॉप्टर | एमपी स्थापना दिवस पर पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा आज से शुरू | 20 नवंबर से नियमित संचालन

सीएम और दो केंद्रीय मंत्री को लेकर उज्जैन उड़ेगा हेलिकॉप्टर: एमपी के स्थापना दिवस पर पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा आज से शुरू, 20 नवंबर से नियमित संचालन

भोपाल। मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को राज्य में पर्यटन को नई उड़ान देने वाली योजना की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत दो केंद्रीय मंत्रियों को लेकर हेलिकॉप्टर भोपाल से उज्जैन के लिए उड़ान भरेगा। हालांकि, नियमित पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन 20 नवंबर से शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, और राज्य के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी उपस्थित रहेंगे।
सीएम डॉ. यादव के फ्लैग ऑफ के बाद तीनों नेता भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। यह उड़ान राज्य की नई “पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा” का औपचारिक शुभारंभ होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि यह सेवा लोक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य राज्य के प्रमुख धार्मिक, प्राकृतिक और वन्यजीव पर्यटन स्थलों के बीच हवाई संपर्क को मजबूत करना है।
इससे मध्यप्रदेश के एडवेंचर, हेरिटेज और स्पिरिचुअल टूरिज्म को नई पहचान मिलेगी।

अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने इंट्रा-स्टेट एयर कनेक्टिविटी का संचालन प्रारंभ किया है। यह पहल राज्य के पर्यटकों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाएगी तथा देसी और विदेशी यात्रियों दोनों के अनुभव को समृद्ध करेगी।

सेवा प्रत्येक सेक्टर में सप्ताह में पांच दिन संचालित की जाएगी।

  • सेक्टर-1 के लिए मेसर्स ट्रांस भारत एविएशन

  • सेक्टर-2 और सेक्टर-3 के लिए मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड
    से अनुबंध तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है।
    प्रारंभिक चरण में प्रत्येक सेक्टर में निजी ऑपरेटर द्वारा कम से कम छह यात्री सीटों वाले हेलिकॉप्टर संचालित किए जाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47