Advertisement

सरगुजा: कांग्रेस ने पूर्व विधायक वृहस्पति सिंह पर किया तीखा वार, थाने में कार्रवाई की मांग

सरगुजा: कांग्रेस ने पूर्व विधायक वृहस्पति सिंह पर किया तीखा वार, थाने में कार्रवाई की मांग

सरगुजा में कांग्रेस ने निष्कासित पूर्व विधायक वृहस्पति सिंह के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने थाना कोतवाली पहुँचकर वृहस्पति सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग करते हुए आवेदन सौंपा।

दरअसल, वृहस्पति सिंह ने मीडिया में बयान देकर कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान और AICC सचिव व छत्तीसगढ़ की सहप्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों से पैसे की मांग की जा रही है। कांग्रेस ने इस आरोप को आधारहीन, असत्य और मानहानिकारक बताया है।

जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि “वृहस्पति सिंह आदतन बयानवीर रहे हैं, इसी कारण पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। उनके आरोप न केवल पार्टी की राष्ट्रीय सचिव की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि संगठन सृजन अभियान को भी बदनाम करने की कोशिश है।” उन्होंने यह भी कहा कि वे इस मामले की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजेंगे और उन नेताओं पर भी कार्रवाई की मांग करेंगे, जो ऐसे निष्कासित लोगों को उकसा रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

आवेदन सौंपने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता शफी अहमद और द्वितेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने सुश्री लैतफलांग पर लगे आरोपों को पूरी तरह असत्य बताते हुए आश्चर्य जताया।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि “संगठन के लिए निष्ठा से काम करने वाली सहप्रभारी पर आरोप वही व्यक्ति लगा रहा है जिसने पिछले चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुँचाया था।”

पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि किसी का दबाव या स्वार्थ वृहस्पति सिंह को ऐसे बयान देने के लिए उकसा रहा है, ताकि संगठन सृजन अभियान को दागदार कर राजनीतिक लाभ उठाया जा सके।

इस दौरान डॉ. अजय तिर्की, हेमंत सिन्हा, इंद्रजीत सिंह धंजल, विनीत विशाल जायसवाल, अनूप मेहता, जमील खान, लोकेश कुमार, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, निखिल विश्वकर्मा, प्रमोद चौधरी, अविनाश कुमार, अमित सिंह, मो. इमरान, विकास केसरी, मिथुन सिंह और सतीश यादव सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05