Advertisement

अंबिकापुर में जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का पुनर्गठन, सुनील नायक बने अध्यक्ष

जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का पुनर्गठन, अपर कलेक्टर सुनील कुमार नायक बने अध्यक्ष

अंबिकापुर, 11 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का पुनर्गठन किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नए आदेश के अनुसार, अपर कलेक्टर सुनील कुमार नायक को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही आ.जा.क. थाना अंबिकापुर के उप पुलिस अधीक्षक को पदेन सदस्य, सहायक प्राध्यापिका श्रीमती ममता कुर्रे को अनुसूचित जाति सदस्य, सहायक सांख्यिकी अधिकारी संतोष कुमार कंवर को अनुसूचित जनजाति सदस्य, और परियोजना अधिकारी (साक्षरता) श्री गिरीश गुप्ता को अन्य पिछड़ा वर्ग सदस्य नामित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को समिति का पदेन सदस्य सचिव मनोनीत किया गया है। समिति जिले में जारी जाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन कार्य की निगरानी करेगी और संबंधित प्रकरणों में सत्यता की पुष्टि सुनिश्चित करेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47