Advertisement

अंबिकापुर: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने शहर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

अंबिकापुर: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने शहर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश

अंबिकापुर, 11 नवम्बर 2025। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान अंबिकापुर शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने दौरे की शुरुआत स्वच्छता चेतना पार्क से की, जहां उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पार्क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो ताकि यह नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने।

इसके बाद मंत्री अग्रवाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल आने वाले मरीजों और परिजनों के लिए निर्बाध आवाजाही की सुविधा सुनिश्चित की जाए तथा कार्य की गति तेज की जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंत्री अग्रवाल ने आगे नगर निगम के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया और संबंधित इंजीनियरों से कहा कि भवन निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, जिससे नगर निगम की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सुगम हो सके।

अपने दौरे के दौरान उन्होंने नेहरू वार्ड क्रमांक 25 सत्तीपारा में चल रहे सड़क निर्माण का भी जायजा लिया। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के सभी वार्डों की सड़कों का डामरीकरण गुणवत्तापूर्ण तरीके से और समय पर पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने सकरी गलियों का सर्वे कर डामरीकरण कार्य सुनिश्चित करने को कहा, ताकि नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिले और शहर के आंतरिक मार्ग भी सुगम बन सकें।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर डी. एन. कश्यप सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47