ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending

महामना मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मालवीय जी ने युवाओं में संस्कारयुक्त शिक्षा के बीज बोए और राष्ट्रसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाया।

भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की आज पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा —

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

“मां भारती के परम उपासक, ‘भारत रत्न’ महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की वाणी में वेद की गंभीरता और कर्म में राष्ट्रसेवा की तपस्या थी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर उन्होंने भारत व भारतीयता के आदर्शों को प्रखर किया और युवाओं में संस्कार युक्त शिक्षा के बीज बोए।”

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पं. मदन मोहन मालवीय का जन्म 25 दिसम्बर 1861 को हुआ था। वे काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के प्रणेता, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और पत्रकार थे। उन्होंने शिक्षा, मातृभाषा और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।
12 नवंबर 1946 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था, लेकिन उनके आदर्श आज भी देश को दिशा दे रहे हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!