Advertisement

बहराइच में कक्षा 5 की छात्रा लापता: स्कूल से घर लौटते समय गायब, पुलिस की तलाश जारी

वो अभी तक घर नहीं पहुंची… स्कूल से लौटते समय कक्षा 5 की छात्रा लापता, परिजनों में मचा कोहराम

बहराइच। जिले के थाना पयागपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भरतपुरवा (ग्राम पंचायत भगतपुरवा) में एक चिंताजनक मामला सामने आया है। कक्षा 5 की छात्रा सुभाषनी गोस्वामी 20 नवंबर को विद्यालय की छुट्टी के बाद घर लौटते समय अचानक लापता हो गई। बच्ची के नहीं पहुंचने पर परिवार, गांव और विद्यालय में हड़कंप मच गया है।

कैसे हुई घटना?

विद्यालय की छुट्टी दोपहर 3 बजे हुई थी। रोज़ की तरह सुभाषनी पैदल घर जा रही थी, लेकिन इस बीच वह रास्ते से ही अचानक गायब हो गई।

शाम 4 बजे छात्रा की मां ने विद्यालय में फोन कर बताया कि बच्ची अभी तक घर नहीं पहुंची है। यह खबर मिलते ही स्कूल प्रबंधन और स्टाफ चिंता में पड़ गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रधानाध्यापिका पूजा सिंह ने बताया कि सुभाषनी एक बहुत होनहार, नियमित और पढ़ाई में उत्कृष्ट छात्रा है। उसकी अचानक गुमशुदगी से पूरा विद्यालय स्टाफ सदमे में है।

प्रधानाध्यापिका ने दी पुलिस को सूचना

प्रधानाध्यापिका शाम 6 बजे छात्रा के घर पहुंचीं और तुरंत सूचना थाना पयागपुर को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

शाम 9 बजे तक बच्ची का कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस लगातार तलाश में जुटी है और मामले को अत्यंत गंभीरता से देख रही है।

पुलिस ने की अपील

यदि किसी को कक्षा 5 की छात्रा सुभाषनी गोस्वामी के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत थाना पयागपुर से संपर्क करें:

📞 9454402982


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47