Advertisement

गरियाबंद नगर पालिका का इंजीनियर 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया

CG News : एसीबी के ट्रैप में नगर पालिका इंजीनियर, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

गरियाबंद। नगर पालिका गरियाबंद में पदस्थ इंजीनियर संजय मोटवानी को एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ठेकेदार अजय गायकवाड़ की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई, जिसने बताया था कि निर्माण कार्यों के बिल पास करने के एवज में इंजीनियर ने 1 लाख रुपए की मांग की थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कैसे हुआ ट्रैप ऑपरेशन?

शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने पूरी योजना बनाकर गुरुवार को साईं गार्डन के पास ट्रैप बिछाया। तय स्थान पर जैसे ही इंजीनियर संजय मोटवानी ने अपनी कार के डैशबोर्ड में 30 हजार रुपए रखवाए, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

इसके बाद उसे नगर पालिका कार्यालय ले जाया गया, जहां एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है कि अब तक किन–किन कार्यों के एवज में रिश्वत ली गई थी। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47