Advertisement

PM फसल बीमा योजना में बड़ा बदलाव: अब जंगली जानवरों और जलभराव से नुकसान का भी मिलेगा मुआवजा

PM Fasal Bima Yojana में बड़ा बदलाव: अब जंगली जानवरों और जलभराव से होने वाला नुकसान भी मिलेगा कवर

भोपाल। केंद्र सरकार ने किसानों की लंबे समय से चल रही मांग को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में बड़ा संशोधन कर दिया है। अब जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान और अतिवृष्टि से होने वाले जलभराव (Waterlogging) को भी बीमा कवरेज में शामिल कर लिया गया है।

घोषणा करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा—
“प्रिय किसान भाइयों और बहनों, आज बड़ी खुशखबरी दे रहा हूं। दो तरह के नुकसान फसल बीमा योजना में शामिल नहीं थे—जंगली जानवरों से फसल का नुकसान और जलभराव से नुकसान। अब प्रधानमंत्री मोदी जी ने इन दोनों को योजना में शामिल कर लिया है।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्य तय करेंगे—किस जंगली जानवर से कितना नुकसान

  • प्रत्येक राज्य सरकार अपने क्षेत्र में उन जंगली जानवरों की सूची तैयार करेगी जिनसे किसानों को अधिक नुकसान होता है।
  • किसान को नुकसान होने के 72 घंटे के भीतर फसल बीमा ऐप पर जियोटैग फोटो अपलोड करना होगा।
  • पूरी प्रक्रिया को वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से बनाया गया है ताकि किसानों का दावा समय पर निपट सके।

किसानों के लिए बड़ा राहत पैकेज

— जंगली सूअर, नीलगाय, बंदर, जंगली हाथी आदि से होने वाले नुकसान को अब बीमा कवर मिलेगा।
— भारी बारिश के बाद खेतों में पानी भरने से होने वाली फसल बर्बादी भी अब शामिल।
— मंत्री शिवराज चौहान ने कहा— “अब देर मत कीजिए, अपनी फसल का बीमा जरूर करवाइए।”

इस संशोधन के बाद किसानों को प्राकृतिक और आकस्मिक दोनों तरह के जोखिमों से अधिक सुरक्षा मिलेगी।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47