Advertisement

अयोध्या–काशी–मथुरा में जमीन खरीदी है? सावधान! सभी सौदों की होगी जांच

UP News: अयोध्या–काशी–मथुरा में जमीन खरीदी है तो सावधान, सभी सौदों की होगी जांच; भू-माफिया सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक और पर्यटन महत्व वाले शहरों — अयोध्या, वाराणसी (काशी), मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज और चित्रकूट — में तेजी से हुई जमीन खरीद-फरोख्त पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले कुछ वर्षों में इन क्षेत्रों में बड़े स्तर पर भूमि सौदे बढ़े हैं, जिसके बाद सरकार ने सभी रजिस्ट्री दस्तावेजों की व्यापक जांच कराने का निर्णय लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फोकस किया जा रहा है—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांच के मुख्य बिंदु

  • बड़ी संपत्तियों की रजिस्ट्री वाले स्थलों का मौके पर मुआयना (Spot Inspection)
  • रजिस्ट्री के दौरान दिए गए स्टांप शुल्क और फीस राशि का मिलान
  • विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत की जांच
  • रजिस्ट्री प्रक्रिया में की गई अनियमितताओं की पहचान
  • AI टूल्स की मदद से दस्तावेजों और लेनदेन का विश्लेषण

विभाग का कहना है कि हाल ही में धार्मिक शहरों में जमीन खरीद का ग्राफ अचानक बढ़ा है, जिससे गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। अब भू-माफियाओं के सिंडिकेट का खुलासा और रजिस्ट्री से लेकर आगे की प्रक्रिया तक की हर कड़ी की जांच की जाएगी।

अगर अधिकारियों की मिलीभगत साबित होती है, तो कठोर कार्रवाई तय है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47