Advertisement

छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की दूसरी बैठक और अंबिकापुर क्षेत्र का अधिवेशन संपन्न

छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की दूसरी बैठक और अंबिकापुर क्षेत्र का अधिवेशन संपन्न

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति का द्वितीय बैठक दिनांक 30 नवंबर 2025 को अंबिकापुर के क्लब कल्याण केंद्र भवन में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय तिवारी ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ ने किया।

बैठक में महासंघ की प्रदेशभर में बढ़ती सक्रियता, संगठन विस्तार, तीन माह के प्रवास, सदस्यता अभियान और लंबित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
महामंत्री बरेठ ने बताया कि महासंघ दूरस्थ अंचलों में भी मजबूत रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।


श्रम कानून और लंबित मांगों पर महत्वपूर्ण जानकारी

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री एवं उद्योग प्रभारी राधेश्याम जायसवाल ने भारत सरकार के श्रम कानूनों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महासंघ के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा:

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
  • 09 अक्टूबर को आयोजित महासंघ के विशाल आमसभा एवं धरना प्रदर्शन का सकारात्मक प्रभाव सामने आया है।
  • सरकार द्वारा 2004 के बाद नियुक्त विद्युत कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली पर शीघ्र निर्णय की संभावना है।
  • संविदा कर्मियों के वेतन वृद्धि पर भी जल्द सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद जताई।

उन्होंने कर्मचारियों को आगाह करते हुए कहा कि कुछ यूनियन केवल चंदा वसूली और भ्रामक प्रचार में लगी रहती हैं, कर्मचारियों को ऐसे तत्वों से सावधान रहना चाहिए।


अंबिकापुर क्षेत्र का अधिवेशन: विनोद शुक्ला बने अध्यक्ष, अभिषेक बोहिदार बने सचिव

इसी दौरान अंबिकापुर क्षेत्र का अधिवेशन भी संपन्न हुआ, जिसमें संगठनात्मक चुनाव किए गए।
नए पदाधिकारियों का चयन इस प्रकार हुआ:

  • क्षेत्रीय अध्यक्ष – विनोद शुक्ला
  • क्षेत्रीय सचिव – अभिषेक बोहिदार

बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारी

बैठक में निम्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे:

  • राजकुमार नायक – प्रभारी, मध्य क्षेत्र
  • पूर्णिमा साहू – कार्यसमिति सदस्य, अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ
  • एस. के. मजूमदार – ठेका प्रभारी
  • मदन मोहन पांडेय
  • कोमल देवांगन – कोषाध्यक्ष
  • अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष तेज प्रताप सिंहा ने किया।
बैठक की संपूर्ण व्यवस्था विनोद शुक्ला, अभिषेक बोहिदार, विमलेन्द्र साहू, सचिन देव, टोप्पो, संजू कुमार कर धनुकधारी, वीरेंद्र शांडिल्य, प्रवीण नायर और अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा की गई।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57