CG Morning News: सीएम साय का प्रवास, कांग्रेस का वंदेमातरम पर हमला, बूढ़ातालाब फाउंटेन बंद, आज के प्रमुख कार्यक्रम

CG Morning News: सीएम साय का दो जिलों का प्रवास, कांग्रेस का वंदेमातरम पर हमला, बूढ़ातालाब फाउंटेन बंद, प्लेसमेंट कैंप और आज के प्रमुख कार्यक्रम


सीएम विष्णुदेव साय आज दो जिलों के प्रवास पर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर, बलौदाबाजार और बालोद में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
  • सुबह 10.15 बजे रायपुर के जयस्तंभ चौक में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण
  • 10.30 बजे मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट बैठक
  • 12 बजे ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ
  • 12.30 बजे बलौदाबाजार के लिए प्रस्थान
  • 1 बजे बलौदाबाजार में शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि
  • 2.30 बजे बालोद के लिए रवाना
  • 3.30 बजे श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे

वंदेमातरम विवाद पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस पर वंदेमातरम गाने से परहेज करने का आरोप लगाया।
संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा—

  • कांग्रेस की बैठकों की शुरुआत वंदेमातरम से होती है
  • भाजपा-आरएसएस की बैठकों में वंदेमातरम का गायन नहीं
  • 1896 में कांग्रेस ने राष्ट्रीय अधिवेशन में पहली बार सामूहिक रूप से वंदेमातरम गाया था
  • भाजपा पर “इवेंट आधारित राष्ट्रभक्ति” का आरोप

बूढ़ातालाब का म्यूजिकल फाउंटेन सालों से बंद, स्मार्ट सिटी ने जारी किया नोटिस

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने म्यूजिकल फाउंटेन संचालन में लापरवाही को लेकर एजेंसी MMR Innovations Pvt. Ltd. को नोटिस जारी किया है।

  • महापौर मीनल चौबे के निरीक्षण में फाउंटेन बंद मिला
  • अनुबंध शर्तों के उल्लंघन पर चेतावनी
  • फाउंटेन तत्काल चालू करने के निर्देश
  • संचालन न होने पर अनुबंध निरस्त और परफॉर्मेंस गारंटी जब्त करने की चेतावनी

राजनांदगांव: आज लगेगा प्लेसमेंट कैंप

जिला रोजगार कार्यालय आज सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित करेगा।
उपलब्ध पद—

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
  • बीमा सखी – 20
  • ऑफिस असिस्टेंट – 4
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव – 28
  • सेल्स वर्क – 18
  • फायरमैन – 20
  • सिक्योरिटी गार्ड – 10
  • फूड पैकेजिंग – 25
  • ड्राइवर (हेवी) – 10
  • होम केयर टेकर – 10

उम्मीदवार—
आधार कार्ड, फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और रोजगार पंजीयन कार्ड लेकर कैंप में उपस्थित हो सकते हैं।


नेता प्रतिपक्ष आज उपवास पर बैठेंगे

रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी आज गांधी प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठेंगे।
उनके आरोप—

  • नगर निगम की वित्तीय स्थिति बिगड़ रही
  • कर्मचारियों के वेतन अटके
  • सफाई ठेकेदारों का भुगतान लंबित
  • विकास कार्य प्रभावित
  • राज्य सरकार निगम के हक की राशि जारी नहीं कर रही

UPSC कोचिंग आवेदन का आज अंतिम दिन

राजीव गांधी युवा उत्थान योजना के तहत UPSC कोचिंग हेतु एससी, एसटी, ओबीसी विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन।

  • परीक्षा: 28 दिसंबर
  • सीटें: कुल 185
    • ST – 50%
    • SC – 30%
    • OBC – 20%

चार दिवसीय प्रवास पर आएंगे चिन्मय पंड्या

अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रमुख चिन्मय पंड्या आज से 4 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।

  • दोपहर 2 बजे रायपुर एयरपोर्ट आगमन
  • बालोद में गायत्री महायज्ञ में शामिल
  • 11 दिसंबर – बेरला ब्लॉक सिलघट में 108 कुंडीय यज्ञ
  • 11 दिसंबर – हसौद (जांजगीर-चांपा) में 251 कुंडीय यज्ञ

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

मानव अधिकार दिवस संगोष्ठी

  • स्थान: वृंदावन हॉल, सिविल लाइन
  • समय: दोपहर 12 से शाम 4 बजे

बालाजी स्वामी पूजा उत्सव

  • स्थान: WRS कॉलोनी
  • सुबह 9 बजे – अर्चना, हवन
  • शाम 7 बजे – पुष्पयाग, शयनोत्सव, प्रसाद वितरण

कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर

  • स्थान: रामनाथ भीमसेन भवन, समता कॉलोनी
  • समय: सुबह 10 बजे से

वर्षी महोत्सव

  • स्थान: गोदड़ीवाला धाम, देवपुरी
  • समय: सुबह 11 बजे

सूर्योपासना महापर्व

  • स्थान: बोरियाकला
  • समय: 11:30 बजे से 12:30 बजे तक

कैबिनेट की बैठक आज

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे नवा रायपुर मंत्रालय (महनदी भवन) में कैबिनेट बैठक। कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय होने की संभावना।