Advertisement

बालोद पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

बालोद पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 40 पौवा देशी शराब और 1.086 किलो गांजा जब्त किया है। शराब, गांजा और गांजा परिवहन में इस्तेमाल स्कूटी समेत जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 74,300 रुपए बताई गई है।

पहली कार्रवाई ग्राम कोरगुड़ा में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुदामाराम देवांगन (58) अपने घर के सामने स्थित दुकान से अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सुदामाराम को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान दुकान के पास रखी सफेद बोरी से 40 पौवा देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब थी। कुल 7.200 बल्क लीटर शराब की कीमत करीब 3,200 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

स्कूटी की डिक्की में छिपाकर रखा था गांजा

दूसरी कार्रवाई ग्राम तरौद के रावण चौक रंगमंच के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक स्कूटी में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेम देशमुख (30), निवासी तरौद और मोनू यादव उर्फ पुष्कर (19), निवासी अर्जुन्दा को स्कूटी समेत पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से एक पैकेट और आठ जिपर पॉलिथीन में रखा गांजा बरामद हुआ। गांजे का कुल वजन 1.086 किलो और कीमत करीब 54,300 रुपए बताई गई है।

गांजा और स्कूटी जब्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस ने गांजे के साथ उसके परिवहन में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की है। स्कूटी की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि दोनों मामलों में जब्त शराब, गांजा और स्कूटी समेत कुल सामग्री की कीमत करीब 74,300 रुपए है।

मोबाइल टावरों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में मोबाइल टावरों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग चोरी की वारदातों के मामले में दुर्ग जिले के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने नाबालिगों को बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य मोबाइल टावरों की रेकी करने के बाद केबल चोरी करते थे। आरोपियों ने ग्राम भरदाखुर्द, कुरदी और सुखरी क्षेत्र में मोबाइल टावरों को निशाना बनाकर केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

मामला 13 अगस्त को सामने आया। प्रार्थी प्रीनेष कुमार साहू ने गुंडरदेही पुलिस को बताया कि ग्राम भरदाखुर्द स्थित टावर से एयरटेल और आइडिया का नेटवर्क बंद हो गया है। टावर की जांच के दौरान ग्राम गुरेदा के पास कुछ संदिग्ध लोग केबल काटते हुए दिखाई दिए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों का पीछा किया। पुलिस को देखकर आरोपी स्कूटी और केबल वायर मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47