Advertisement

डीपीएस दुर्ग वार्षिकोत्सव: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा— क्षमता और संकल्प से सब संभव, मेधावी छात्रों का सम्मान

क्षमता और संकल्प से सब कुछ संभव : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

डीपीएस दुर्ग के वार्षिक उत्सव में मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

रायपुर/दुर्ग, 11 दिसंबर 2025। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज दुर्ग स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रतिभा के आधार पर चयनित स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक रिकेश सेन भी उपस्थित रहे।


“हर मिनट कीमती, सही दिशा और संकल्प से मिलती है सफलता” – उप मुख्यमंत्री

वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि जीवन का हर एक मिनट अमूल्य है और जो इसे समझ लेता है, सफलता उसकी कदम चूमती है। उन्होंने छात्रों को माता-पिता के सपनों को पूरा करने और अपने परिवार, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा—
“चिंता और हताशा सफलता का रास्ता रोकती है। चेहरे पर उत्साह, प्रसन्नता और आत्मविश्वास हो, तभी व्यक्ति ऊँचाइयों तक पहुँचता है।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा –

“दिशा साफ हो तो मिसाइलमैन भी बन सकते हो”**

उप मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उल्लेख करते हुए कहा कि छोटी नौकरी से शुरुआत कर मिसाइलमैन तथा फिर देश का राष्ट्रपति बनना यह साबित करता है कि संकल्प, मेहनत और स्पष्ट दिशा से कुछ भी असंभव नहीं।

उन्होंने छात्रों से अपनी डिक्शनरी से “डिप्रेशन” शब्द हटाने की अपील करते हुए कहा कि छोटी असफलताएँ सफलता की सीढ़ी होती हैं, उनसे घबराना नहीं बल्कि सीखकर आगे बढ़ना चाहिए।


अभिभावकों और विद्यार्थियों की रही बड़ी उपस्थिति

कार्यक्रम में डीपीएस दुर्ग प्रबंधन समिति के सदस्य एच.एस. बत्रा,
‘हरिभूमि’ के प्रधान संपादक एवं समिति सदस्य डॉ. हिमांशु द्विवेदी,
प्राचार्य एवं निदेशक पुनीता नेहरू,
इंडस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक सुभाष श्योराण
सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद थे।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47