Advertisement

CG Morning News: काव्य गोष्ठी आज, दीपक बैज का हमला, BJP की बड़ी बैठक, CM साय का दौरा और अमित शाह आज रात आएंगे

CG Morning News: काव्य गोष्ठी आज दोपहर, दीपक बैज का कैबिनेट निर्णयों पर हमला, भाजपा की बड़ी बैठक, CM साय का दौरा और अमित शाह आज रात रायपुर पहुँचेंगे

काव्य गोष्ठी आज

  • संस्थान: छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल
  • स्थान: वृंदावन हॉल, सिविल लाइन
  • समय: दोपहर 3 बजे

दीपक बैज का सरकार पर तीखा हमला

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कैबिनेट के ताजा निर्णयों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के आपराधिक प्रकरण वापस लेने का फैसला दुर्भाग्यजनक है। उन्होंने सवाल उठाया कि—

“क्या झीरम कांड, ताड़मेटला, रानीबोदली, एडसमेटा जैसे नरसंहार में शामिल नक्सलियों के प्रकरण भी वापस होंगे?”

बैज ने आरोप लगाया कि कई नक्सल प्रकरणों में चार्जशीट आज तक दाखिल नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि—

  • राज्य सरकार पुनर्वास नीति बना सकती है,
  • लेकिन यह भी बताए कि निर्दोष आदिवासियों को, जिन्हें नक्सली बताकर जेल में बंद किया गया है, उनके बारे में कब निर्णय होगा।

भाजपा कार्यालय में आज महत्वपूर्ण बैठक

रायपुर। भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज बड़ी बैठक होने जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
  • बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग करेंगे।
  • पहले भाजपा महामंत्रियों की बैठक होगी।
  • इसके बाद प्रदेश के नेताओं, सांसदों, विधायकों और जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक होगी।

बैठक में SIR और संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री साय दिनभर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे—

  • सुबह 10:30 बजे: भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर
  • 12:30 बजे: पुलिस ग्राउंड हेलिपैड से कबीरधाम के लिए प्रस्थान
  • इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय, घोंटिया, कबीरधाम:
    • नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम की शिला स्थापना
  • 03:25 बजे: रायपुर वापसी
  • शाम 5 बजे: न्यू सर्किट हाउस
  • 5.35 बजे: मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात रायपुर आएंगे

अमित शाह आज गुरुवार की देर रात लगभग 10 बजे दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगे।

  • एयरपोर्ट से सीधे मेफेयर रिसोर्ट जाएंगे, जहाँ रात्रि विश्राम होगा।
  • शनिवार 1.30 बजे: रायपुर से जगदलपुर के लिए प्रस्थान
  • 2.45 बजे: बस्तर पहुँचकर बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे
  • 4.45 बजे: कार्यक्रम समाप्त
  • इसके बाद शाह जगदलपुर से दिल्ली लौट जाएंगे।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57